फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के दोषी करार देने के बाद बढ़ी सुनारिया जेल की सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Fri, 11 Jan 2019 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : self
विज्ञापन

राम रहीम की पेशी को लेकर शुक्रवार को सुनारिया जेल के पास दो लेयर में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। ड्रोन से भी पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों पर नजर रखी। एसडीएम और डीएसपी ने पुलिस नाकों का जायजा भी लिया। वहीं सुनारिया जेल के पास 17 जनवरी तक पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। राम रहीम की पेशी को लेकर बवाल की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को ही शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। 

विज्ञापन


सुनारिया जेल के आसपास दो लेयर में सुरक्षा रही। पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मियों का विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था। इस बार प्रत्येक नाकों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। पचास से अधिक पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया था। इसके अलावा घुड़सवार, राइडर, पीसीआर को भी मौके पर तैनात किया गया था। एसडीएम महम दलबीर फौगाट और डीएसपी ताहिर हुसैन ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहकर ड्यूटी देने के निर्देश दिए। 

राम रहीम को दोषी ठहराया गया है। इस पर 17 जनवरी को फैसला आएगा। जिसको लेकर सुनारिया जेल के आसपास 17 जनवरी तक ही पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा -ताहिर हुसैन, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें