फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: CM मान की पत्नी का सुरक्षा घेरा बढ़ा, अब 40 जवान होंगे तैनात, आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत

Sat, 11 Feb 2023 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

एडीजीपी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट की तरफ से सभी जिलों को आदेश जारी किए गए हैं। सभी जिलों के एसएसपी को अपने स्तर पर विशेष इंतजाम करने होंगे। पहले 15 जवान तैनात होते थे। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनके साथ 40 पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पहले डॉ. कौर के साथ 15 मुलाजिमों का सुरक्षा घेरा होता था। एडीजीपी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) एके पांडेय की तरफ से इस संबंध में सभी जिलों के प्रमुखों को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही उक्त आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


एसपीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उनके ध्यान में आया है कि जब भी डॉ. गुरप्रीत कौर राज्य के विभिन्न जिलों में जाती हैं तो लोग अक्सर सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा घेरा और मजबूत करने का फैसला लिया गया है।

नए निर्देशों के मुताबिक डॉ. गुरप्रीत कौर के सुरक्षा घेरे में कम से कम 20 से 24 कर्मचारी (2/3 पुरुष कर्मचारी व 1/3 महिला कर्मचारी) लगाए जाएं। वहीं, सुरक्षा घेरे में एक माहिर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को लगाया जाना चाहिए जो लोगों को नियंत्रित करने में सक्षम हो।
विज्ञापन


साथ ही किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने का उसके पास तजुर्बा हो। मुख्यमंंत्री की सुरक्षा में तैनात किए गए 15 कर्मचारी, दो जिप्सी एक स्कार्पियो उनके साथ रहेगी। ये कर्मचारी उन्हें अंदरूनी सुरक्षा घेरा प्रदान करेगा। 20-24 कर्मचारी उनके काफिले के साथ जिला अधिकारियों की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।

हालांकि सुरक्षा पहरे में कोई चूक न हो जाए, ऐसे में उनके दौरे की जानकारी पहले ही संबंधित जिलों को मुहैया करवानी होगी ताकि जिला स्तर पर इस संबंधी उच्च इंतजाम किए जा सकें। वहीं, सुरक्षा दस्ते में शामिल किसी भी अधिकारी या मुलाजिम को डीएसपी हेडक्वार्टर से ही छुट्टी लेनी होगी। डॉ. गुरप्रीत कौर अक्सर सूबे में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।

भाजपा ने उठाए सवाल
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा न लेने और वीआईपी कल्चर खत्म करने की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले आज खुद जंबो सुरक्षा का आनंद उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी की सुरक्षा में 40 से अधिक जवानों को तैनात किया है। इस समय पंजाब की जनता खुद को खतरे में महसूस कर रही है और आप नेता खुद की सुरक्षा बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें