फरवरी में तैयार हुई सेक्टर-48 की फूड स्ट्रीट को अब शुरू किया जाएगा। नगर निगम यहां बनी 6 दुकानों को लीज पर देगा। इसकी मंजूरी के लिए वीरवार की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा।
बैठक में यदि प्रस्ताव पास होता है तो लीज के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। फूड स्ट्रीट को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। इसे सेक्टर-14 की नाइट फूड स्ट्रीट की तर्ज पर तैयार किया गया है।
यहां लोगों को रियायती दरों पर खाना उपलब्ध करवाया जाएगा। इस साल 24 फरवरी को फूड स्ट्रीट का उद्घाटन हुआ था, लेकिन पिछले 9 महीनों से इन दुकानों को लीज पर देने के लिए कोई पॉलिसी नहीं तैयार हो सकी थी।
एक अलॉटी को मिलेंगी दो दुकानें
खास बात यह है कि 6 दुकानें 3 लोगों को अलॉट करने का फैसला लिया गया है। इस महीने 15 सितंबर को एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया की अगुवाई में बैठक हुई थी। बैठक में चर्चा हुई थी कि एक छोटी दुकान में खाना पकाना और बेचना संभव नहीं है।
लिहाजा एक अलॉटी को दो दुकानें लीज पर दी जाएं। इसके अलावा दुकान पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड भी दिए जाएंगे।