फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-42 के गर्ल्स कॉलेज का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को

Wed, 26 Mar 2025 01:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में तय किया गया कि ड्रेस कोड सेक्टर-42 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में भी लागू होगा। यहां 29 मार्च को दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। यह पीयू के बाद पहला कॉलेज होगा जहां नए ड्रेस कोड के साथ छात्राएं डिग्रियां प्राप्त करेंगी। कुछ दिन पहले ही पंजाब यूनिवर्सिटी ने शहर के सभी कॉलेजों को लेटर जारी कर अपने दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड बदलने के निर्देश जारी किए थे। अब सेक्टर-42 के कॉलेज से इसकी शुरुआत होगी। इसलिए कॉलेज ने लोकल सप्लायर को ड्रैस के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। विद्यार्थियों को यह ड्रेस 120 रुपए किराया और 500 रुपए सिक्योरिटी पर उपलब्ध होगी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बिंदु डोगरा ने बताया कि समारोह के दौरान 538 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। 5 विद्यार्थियों को रोल ऑफ ऑनर सर्टिफिकेट, 16 को कॉलेज कलर सर्टिफिकेट और तीन को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रॉफियां भी दी जाएंगी। इस कार्यक्रम में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के उप कुलपति डॉ. करमजीत सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दीक्षांत समारोह के लिए कॉलेज ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



यह रहेगा ड्रेस कोड
पीयू के दीक्षांत समारोह में पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए लाल रंग की जैकेट रखी गई थी, लेकिन यहां केवल ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट को डिग्रियां दी जाएंगी। इसलिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी पीले और शिक्षकों को हरे रंग की जैकेट डालनी होगी। छात्राओं के लिए सूट, साड़ी होगी, वहीं पुरुष शिक्षकों के लिए कुर्ता पायजामा के साथ जैकेट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें