फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें! शिफ्ट होने वाली है सेक्टर-26 से होलसेल मंडी, यहां जाएगी

Mon, 25 Apr 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
शिफ्ट होने वाली है सेक्टर-26 से होलसेल मंडी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सेक्टर-26 से होलसेल की मंडी सवा साल में चंडीगढ़ में दूसरी जगह शिफ्ट कर दी जाएगी। डीसी अजीत बाला जी जोशी ने ये घोषणा की। उन्होंने आढ़तियों को भरोसा दिलाया है कि एक से सवा साल के भीतर सेक्टर-26 से होलसेल की मंडी सेक्टर-39 में शिफ्ट कर दी जाएगी। शनिवार को सेक्टर-26 के सत्संग भवन में आढ़तियों के साथ बैठक में डीसी ने उनकी मांगें और सुझाव सुने। आढ़तियों ने मांग की कि सेक्टर-39 की नई मंडी में उन्हें नॉमिनल रेट पर शोरूम और प्लॉट दिए जाएं।
विज्ञापन


बैठक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी ने भी भाग लिया। इस मौके पर सब्जी एवं फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय कपूर ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में कई आढ़तियों ने प्लॉट की मांग की लेकिन अधिकारियों ने बताया कि सभी को शोरूम बनाकर दिए जाएंगे।

इसका कारण यह है कि प्रशासन की ओर से सभी दुकानों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाए जाने हैं। ऐसे में सभी की छतें अलग-अलग नहीं होनी चाहिए। आढ़तियों ने कहा कि नई मंडी में दुकानों का रेट तय करने से पहले रिजर्व प्राइस पर भी उनकी राय ली जानी चाहिए।
विज्ञापन


नीलामी के बाद शुरू होगा निर्माण
सेक्टर-39 में मंडी की शिफ्टिंग में भले ही सवा साल लग जाएगा, लेकिन यहां पर बनने वाले एससीओ की स्कीम डेढ़ माह बाद लॉन्च कर दी जाएगी। यहां पर 174 एससीओ के लिए नीलामी करवाई जाएगी। जबकि डीसी ने आश्वासन दिया है कि इस नीलामी में सेक्टर-26 मंडी में काम कर रहे लाइसेंस धारक आढ़तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह एससीओ लीज पर आढ़तियों को नीलाम किए जाएंगे। जबकि आढ़ती एससीओ को फ्री होल्ड में नीलाम करने की मांग कर रहे हैं। नीलामी के बाद आढ़तियों से एडवांस राशि लेने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्लानिंग में आढ़तियों को भी किया जाएगा शामिल

फल विक्रेताओं द्वारा भी ग्राहकों के साथ लूट की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
डीसी के साथ हुई बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि सेक्टर-39 मंडी की प्लानिंग के लिए अब प्रशासन भविष्य में कोई भी बैठक करेगा तो सब्जी एवं फल मंडी और ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के एक-एक सदस्य को बैठक में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

सेब का कारोबार सेक्टर-39 मंडी में होगा
अगला सेब के सीजन का कारोबार सेक्टर-39 की नई मंडी में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी का कहना है कि इस सीजन सेब का कारोबार नई मंडी में ही होगा।

मंडी का रिवाइज प्लान बना रहा है वास्तुकार विभाग
सेक्टर-39 मंडी की प्लानिंग के लिए जल्द ही प्रशासन एक बैठक करने जा रहा है। इसमें मंडी का रिवाइज्ड प्लान भी पेश किया जाएगा। इससे पहले यह निर्णय हुआ था कि यहां पर ग्रेन मार्केट के लिए 82 और सब्जी मंडी में 92 दुकानों का निर्माण करने का फैसला लिया था लेकिन बाद में यह सामने आया कि सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में इस समय सिर्फ 20 आढ़ती ही लाइसेंस धारक हैं, जबकि सब्जी और फल के 170 आढ़ती लाइसेंस धारक हैं जिसके बाद डीसी ने रिवाइज्ड प्लान बनाने के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें