फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट सील: सेक्टर-26 के बुलेवार रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, चार से पांच क्लबों पर एक्शन की तैयारी

Thu, 10 Apr 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में नाइट क्लब, रेस्टोरेंट और बार पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उलंघन करने पर सेक्टर-26 स्थित बुलेवार रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
बुलेवार रेस्टोरेंट को सील किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बुलेवार रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। एससीओ नंबर-21 में संचालित इस रेस्टोरेंट को एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समेंट टीम ने बंद कर दिया।  वीरवार सुबह ही कार्रवाई करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ एफोर्समेंट टीम सेक्टर-26 पहुंची थी। 
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार रेस्टोरेंट के पीछे की तरफ खुले हिस्से की जगह छत बना दी गई है, जबकि बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार उस हिस्से को खुला रखना अनिवार्य है। यह उल्लंघन पहले से नोटिस में था, लेकिन समय रहते इसे नहीं हटाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में बिल्डिंग वॉयलेशन को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। जिन क्लब, बार और रेस्टोरेंट्स ने निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है, उन्हें पहले नोटिस जारी किए गए थे और अब सीधी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इससे पहले काकुना क्लब समेत तीन क्लबों को सील किया जा चुका है। आने वाले दिनों में चार से पांच अन्य क्लब व रेस्टोरेंट पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। प्रशासन की इस सख्ती से शहर के अन्य रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें