चंडीगढ़। शहर में दो लोगों के साथ झपटमारी की घटनाएं सामने आई हैं। पहले मामले में गांव बुड़ैल, सेक्टर-45 के भोला ने सेक्टर-19 पुलिस थाने में उनके साथ हुई झपटमारी की शिकायत दर्ज करवाई है। 24 वर्षीय भोला ने बताया कि बीती नौ सितंबर को सेक्टर-20 और 30 के लाइट प्वाॅइंट के पास कोई अज्ञात मोटरसाइकिल चालक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सेक्टर-43ए के 20 वर्षीय प्रांशु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सेक्टर-43 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास से कोई अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसका मोबाइल फोन छीन ले गया। घटना बीती 8 सितंबर की है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।