फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-22 हत्याकांड: शूटर भाइयों की सात दिन की रिमांड, आमने-सामने होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 के नैतिक हत्याकांड में ऑपरेशन सेल ने दोनों आरोपी शूटर भाइयों मनमेहर प्रीत सिंह और अर्शमेहर प्रीत सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को अदालत ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद दोनों को रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने और दोनों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, गिरफ्तारी के बाद पुलिस मनमेहर को वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कराने सेक्टर-50 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, हथियार उठाते ही मनमेहर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली एएसआई की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई। जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की गोली मनमेहर की जांघ में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उपचार के बाद भेजा था जेल
मनमेहर की हालत ठीक नहीं होने के कारण उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया गया था जबकि उसके भाई अर्शमेहर से पुलिस ने रिमांड पर पूछताछ की थी। अब दोनों को प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया है। सात दिन तक पूछताछ में पुलिस वारदात में दोनों की भूमिका, हथियार और हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों का मिलान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें