फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-17 का आरक्षण केंद्र बंद, रकम वापसी के लिए न पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अगर आपकी ट्रेन टिकट कैंसिल हुई है तो रकम लेने के लिए अभी चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित आरक्षण केंद्र पर न जाएं क्योंकि लॉकडाउन के कारण कार्यालय बंद है। लोग तीन माह के अंदर कभी भी यह रकम वापस ले सकते हैं। बता दें कि 22 मार्च के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया हैं। साथ ही मार्च, अप्रैल के सभी टिकट भी कैंसिल कर दिए हैं। वहीं, रकम वापसी के लिए तीन माह का समय दिया गया है लेकिन कई लोग आरक्षण केंद्रों पर चोरी-छिपे रकम वापसी के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्र से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों को पैसे वापसी का समय तीन माह तक का दिया गया है। अभी लॉक ाउन है और सेंटर भी बंद हैं। ऐसे में कहीं भी पैसे लेने न आएं। लॉकडाउन खुलने के बाद ही रकम की वापसी होगी। लोगों ने कहा कि जल्दबाजी न करें, उनका पैसा सुरक्षित है जो हर हाल में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें