फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंसरी की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 19 स्थित मार्केट में कान्फेक्शनरी की दुकान में अचानक लग गई। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने घंटे में आग पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना रविवार सुबह करीब 10.30 बजे की है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 19 स्थित एससीएफ नंबर 11 से धुआं निकल रहा है। सूचना पर सेक्टर 17 और इंडस्ट्रियल एरिया फेस 10 की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग एससीएफ 11 के सेकेंड फ्लोर स्थित भाटिया कान्फेक्शनरी में लगी थी। सेक्टर 17 के फायर अफसर जगतार सिंह की अगुवाई में फायर ब्रिगेड की टीम छत और खिड़की के रास्ते किसी तरह अंदर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब पौने घंटे में काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है। आग लगने की सूचना मार्केट में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने दी थी।
आसपास आग न फैले, खिड़की तोड़कर घुसे फायरकर्मी
आग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी जबरदस्त थी कि मार्केट में काफी धुआं भर गया था। आग लगने के बाद फायर कर्मी खिड़की तोड़कर किसी तरह शोरूम में घुसकर आग पर किसी तरह काबू पाया। समय रहते काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

कोट
आग इतनी जबरदस्त थी कि सीढ़ियों के रास्ते सेकेंड फ्लोर पर नहीं जाया जा सकता था, जिस कारण छत और खिड़की के रास्ते अंदर घुसकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

-जगतार सिंह, फायर अफसर सेक्टर-17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें