फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सेक्टर बनेंगे स्मार्ट सिटी के मॉडल सेक्टर

Fri, 20 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17, 22, 35 और 43 को ही स्मार्ट सिटी मॉडल प्रोजेक्ट एरिया केतौर पर डेवलप किया जाएगा। माईगव डॉट इन पर सेक्टरों के इसी ग्रुप केलिए सबसे ज्यादा 95 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
विज्ञापन


21 हजार 208 लोगों ने सेक्टरों केइस ग्रुप को वोट किया है। पोलिंग केअंतिम दिनों में ग्रुप को सबसे ज्यादा वोट मिले। शुरुआत में आगे चलने वाले सेक्टर-38, 38 वेस्ट, 39 और 40 के ग्रुप को महज 3 प्रतिशत यानी 682 वोट पड़े। तीसरे नंबर पर रहे सेक्टर-43, 44 और 45 को केवल 2 प्रतिशत ने वोट किया।

की इश्यू में डिजिटल कनेक्टिविटी को 46 प्रतिशत, पार्किंग को 16 और ट्रैफिक मैनेजमेंट को 12 प्रतिशत वोट पड़े। इन तीनों चीजों पर फोकस करने की राय लोगों ने दी है। वहीं पैन सिटी सॉल्यूशंस में ई-गवर्नेंस को सबसे अधिक 68, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी को 16 और इंटीग्रेटेड पब्लिक ट्रांसपोर्ट एंड स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉल्यूशंस को 15 प्रतिशत वोट मिले।
विज्ञापन


आगे क्या?
पोलिंग में चुने गए सेक्टरों के ग्रुप में रेटरोफिटिंग बेस्ड डेवलपमेंट होगी। इन सेक्टरों में ट्रैफिक, ई-गवर्नेंस और रोड जैसी चीजों को स्मार्ट बनाया जाएगा। बिजली-पानी सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यह एरिया स्मार्ट सिटी का स्मार्ट मॉडल होगा। इसकेअलावा पैन सिटी सॉल्यूशंस केपैरामीटर पूरे शहर में अपनाए जाएंगे। ई-गवर्नेंस और सेफ्टी-सिक्योरिटी को पूरे शहर में दुरुस्त किया जाएगा।

फाइनल ड्राफ्ट होगा तैयार
इन सब चीजों को स्मार्ट सिटी के फाइनल ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। इन सब चीजों का बजट एस्टीमेट से लेकर समय सीमा तक इसमें शामिल होंगी। यह पूरी प्लानिंग भारत सरकार को भेजनी होगी। 15 दिसंबर ड्राफ्ट भेजने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें