फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-17, 19 और 22 को नो वेंडिंग जोन बनाने का फैसला आज

Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
सेक्टर-17, 19, 22 का बाजार वेंडिंग जोन बनेगा या नो वेंडिंग जोन इस पर अंतिम निर्णय वीरवार को लिया जाएगा। आज नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र यादव ने सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें प्रशासन के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया को भी बुलाया गया है। जबकि मुख्य वास्तुकार शुरू से ही यहां पर नो वेंडिंग जोन बनाने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब नगर निगम के अधिकारी इन सेक्टरों में कुछ हिस्से में वेडिंग जोन बनाने के लिए तैयार हैं क्योंकि इन अधिकारियों का मानना है कि  चंद वेंडर्स को बिठाया जा सकता है। जबकि नगर निगम कमिश्नर ने खुद इन बाजारों की हालत को देखा है। कमिश्नर ने भी माना कि यहां पर वेंडर्स की संख्या काफी ज्यादा है, जिससे पैदल चलने के लिए जगह भी नहीं बचती है।

जबकि नगर निगम के पार्षद भी सेक्टर-19 और 22 को नो वेंडिंग जोन बनाने के पक्ष में नहीं है, लेकिन वह सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने के समर्थन में है। वहीं सेक्टर-1 से 6 सेक्टर को पहले ही नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। इस सेक्टरों में बैठे वेंडर्स को सेक्टर-7 में शिफ्ट किया जाएगा। सर्वे के अनुसार सेक्टर-1 से 6 में 64 वेंडर्स ही बैठे हैं, जिनमें से अधिकतर रॉक गार्डन और सुखना लेक के बाहर हैं। गृह सचिव के आदेश पर उक्त बैठक हो रही है। कमिश्नर जितेंद्र यादव का कहना है कि वीरवार को सभी अतिरिक्त कमिश्नरों और मुख्य वास्तुकार की बैठक बुलाई गई है जहां पर नए सिरे से इन सेक्टरों के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सेक्टर-17 का नो वेंडिंग जोन बनना तय

- फोटो : File Photo
सेक्टर-17 का नो वेंडिंग जोन बनना तय
सेक्टर-22 और 19 बेशक नो वेंडिंग जोन न बने, लेकिन सेक्टर-17 का नो वेंडिंग जोन बनना तय माना जा रहा है क्योंकि सेक्टर-17 को नो वेंडिंग जोन बनाने के खिलाफ न तो पार्षद और न ही प्रशासन और निगम के अधिकारी। ऐसे में इसे जल्द से जल्द नो वेंडिंग जोन बनाकर यहां से वेंडर्स हटा दिए जाएंगे।

सिर्फ 5 वेंडर्स ही आए ड्रा में भाग लेने क लिए
बुधवार को सेक्टर-8 में पहले से बैठे वेंडर्स का कम्युनिटी सेंटर में ड्रा निकाला गया। लेकिन ड्रा में भाग लेने के लिए सिर्फ 5 वेंडर्स ही आए जबकि यहां पर 200 से ज्यादा लोगों के बैठने की साइट तय की हुई है।

डेढ़ साल से शहरवासी है परेशान
पिछले डेढ़ साल से नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता उन वेंडर्स का चालान नहीं काट रही है जिनका नाम सर्वे में आया हुआ है। वेडिंग जोन तय न होने के कारण हर बाजार में जगह जगह फड़ी वाले बैठे हुए हैं शहरवासियों की परेशानी जरूर बढ़ गई। जो कंपनी की ओर से सर्वे किया गया है उसके अनुसार शहर में 21622 वेंडर्स है जिन्हें नगर निगम की ओर से लाइसेंस दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें