फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-10 ग्रेनेड हमला केस : अभिजोत उर्फ बाबा के खिलाफ एनआईए ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी अभिजोत उर्फ बाबा के खिलाफ जिला अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में एजेंसी पहले ही रोहन और विशाल मसीह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। अभिजोत को कुछ माह बाद गिरफ्तार किया गया था और अब उसके खिलाफ भी जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि अमेरिका में बैठे आतंकी हैप्पी पासियां ने पूरी वारदात की साजिश रची थी। उसके इशारे पर रोहन और विशाल ने सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 पर हैंड ग्रेनेड फेंका था। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। हैप्पी पासियां ने ही अभिजोत के जरिये हमलावरों तक हथियार और अन्य सामान पहुंचाया था। यह हमला पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को निशाना बनाकर किया गया था लेकिन वह कुछ माह पहले ही उस मकान से शिफ्ट हो गए थे।
ऑटो से पहुंचे थे हमलावर
वारदात वाले दिन दोनों हमलावर सेक्टर-43 से ऑटो में सवार होकर सेक्टर-10 पहुंचे और कोठी पर ग्रेनेड फेंकने के बाद उसी ऑटो से भाग निकले। चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया था, हालांकि उसकी संलिप्तता नहीं मिली। बाद में पंजाब पुलिस ने रोहन और विशाल को गिरफ्तार किया और केस एनआईए को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें