फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल की अगवानी से पहले अंबाला में सुरक्षा कड़ी, एयरबेस के आसपास धारा 144 लागू

Tue, 28 Jul 2020 08:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
Rafale Jets - फोटो : दसां एविएशन
विज्ञापन

अंबाला की धरती पर कल पांच राफेल उतर जाएंगे। एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल एयरक्राफ्ट के आगमन को लेकर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने भारतीय दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी कर दिए हैं । ये आदेश राफेल एयरक्राफ्ट की सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक लगते धूलकोट, बलदेव नगर, गरनाला, पंजोखरा इत्यादि स्थानों के लिए लगाए हैं। इन स्थानों पर किसी प्रकार की तस्वीर भी नहीं ली जा सकती। 

विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन के आसपास असामाजिक तत्वों की आवाजाही व अप्रिय घटना को रोकने के लिए डीसी ने यह आदेश जारी किए हैं। बता दें कि यह धूलकोट, पंजोखरा, गरनाला, बरनाला, धनकौर व जनेतपुर गांव के साथ अंबाला शहर का बलदेव नगर एरिया एयरफोर्स स्टेशन से एकदम सटा हुआ है। बलदेव नगर का कुछ एरिया तो एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर दायरे में ही आता है। ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो इसीलिए यह आदेश जारी किए गए हैं।
 

कल राफेल की लैंडिंग के मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अंबाला एयरबेस के करीब चार गांवों में धारा 144 लगा दी गई है। लैंडिंग के दौरान छतों पर इकट्ठा होना और फोटोग्राफी सख्त वर्जित है। मुनीश सहगल, डीएसपी ट्रैफिक, अंबाला।

अंबाला कैंट क्षेत्र एक नो-ड्रोन क्षेत्र है, क्योंकि यह एक संवेदनशील क्षेत्र है। इसके अलावा, क्षेत्र में किसी को भी फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राम कुमार, डीएसपी अंबाला कैंट

राफेल के वायुसेना में शामिल होने से बढ़ेगी ताकत: कटारिया

विज्ञापन

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने अंबाला पहुंच रहे पांच राफेल विमानों के आने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब चीन और पाकिस्तान दोनों के साथ सरहदों पर तनाव का सामना करना पड़ रहा है, तब भारतीय वायुसेना को अंबाला में राफेल लड़ाकू विमान के शामिल होने से बड़ी ताकत मिलेगी। इससे हवाई युद्ध क्षमताओं में देश की फायर पावर में बढ़ोतरी होगी। अंबाला विधायक असीम गोयल ने आह्वान किया है कि राफेल के स्वागत में 29 जुलाई की शाम को 7 बजे से लेकर साढ़े 7 बजे तक अपने घरों की लाइट जलाएं रखे। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अंबाला में पहुंच रहे राफेल पर बधाई दी।  

विज्ञापन

पूर्व एयर चीफ मार्शल से लेकर वर्तमान से जुड़े हैं राफेल के नाम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया।
अंबाला की जमीन पर जो राफेल उतरेंगे वह सभी आरबी-001 से 005 होंगे। आरबी से तात्पर्य एयर चीफ राकेश भदौरिया से है जबकि शेष बीएस-001 से जुड़े हैं। यह पूर्व एयर चीफ मार्शल बीएस धनाओ से जुडे़ हैं। अंबाला में आने वाले राफेल 17 स्कवाड्रन का हिस्सा होंगे। इसे गोल्डन एरोस का नाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अंबाला में एक और राफेल अभी कुछ समय बाद आएगा। इसीलिए आरबी 001 से लेकर आरबी 06 तक की सिरीज अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर ही तैनात होगी।

आने के बाद यहीं पर होगा परीक्षण 
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर उतरने के बाद एयरफोर्स के रनवे से इन सभी राफेल का परीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए भी तमाम तैयारियां एयरफोर्स ने कर ली हैं। हालांकि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के तीन किलोमीटर दायरे से इन्हें कैमरे में कोई भी कैद नहीं कर पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें