फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला का साथी सुरजीत उगलेगा राज

Wed, 04 Dec 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ पटियाला पुलिस अरबों के ड्रग्स कारोबार किंग जगदीश भोला से पूछताछ में लगी है। दूसरी तरफ बनूड़ पुलिस अब भोला के साथी सुरजीत सिंह से राज उगलवाएगी। पुलिस ने सुरजीत को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


बनूड़ पुलिस ने 15 मई-13 को बीस किलो स्यूडोफेड्रीन और तीन किलो आइस बरामद की थी। यह नशीले पदार्थ जिस स्कॉर्पियो से बरामद किए गए थे, वह नई दिल्ली निवासी सुरजीत की थी।

बनूड़ पुलिस ने इस केस में भोला, सुरजीत व अन्य आरोपियों के खिलाफ परचा दर्ज किया था। इस केस में सुरजीत को भगोड़ा करार दिया जा चुका है। सुरजीत को रिमांड पर लेने के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद है। क्योंकि नशीले पदार्थों की सप्लाई सुरजीत द्वारा चोरी की गई कारों से ही होती थी।
विज्ञापन


सुरजीत और उसके साथी कारें चोरी करते थे। उसके बाद उनके इंजन व चेसिस नंबर टैंपर कर देते थे। फिर कंडम की गई गाड़ियां खरीद कर उनके नंबर चस्पा करके आगे बेच देते थे। जिन गाड़ियों में नशीले पदार्थ सप्लाई किए जाने होते थे, वे सुरजीत द्वारा चोरी की गई होती थीं। ताकि अगर कार पकड़ी भी गई, तो पुलिस को आगे कोई सुराग न मिले।

सुरजीत ने एक बार बठिंडा से कार चुराईं, परंतु उसके मालिक ने पहचान ली और पुलिस को सूचित कर दिया। बाद में उसी कार से सुरजीत का मेरठ में एक्सिडेंट हो गया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने सुरजीत को गिरफ्तार किया था। बठिंडा पुलिस भी उसे मेरठ से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। सुरजीत के खिलाफ बनूड़, मेरठ, बठिंडा के अलावा लुधियाना और पटियाला में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें