फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA 2nd T20: न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला कल, शहर पहुंची दोनों टीमें, शुभमन और अभिषेक के लिए फैंस क्रेजी

Wed, 10 Dec 2025 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

IND vs SA 2nd T20: मोहाली के न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले के लिए बुधवार को शहर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बाहर आते शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वीरवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा है। दोनों टीमें मुकाबले के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई हैं। भारत ने कटक में पहला मुकाबला जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 11 दिसंबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए चंडीगढ़ और आसपास के एरिया के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले में लोगों को लोकल ब्वॉय शुभमन गिल के साथ बूम-बूम बुमराह, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा के साथ अपने स्टार खिलाड़ियों का दीदार होगा। 

विज्ञापन


दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें बुधवार को शहर में पहुंच चुकी हैं। टीमें मंगलवार दोपहर बाद चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने होटल के लिए निकल गए। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने किसी तरह के कोई अभ्यास नहीं किया। 

वहीं न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह के नाम से तैयार किए गए किए स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा। मैच से पहले स्टेडियम में लेजर शो भी होगा। मुकाबले के लिए स्टेडियम में लगभग पूरे ब्लॉक की टीमें बिक चुकी हैं। कॉरपोरेट ब्लॉक के कुछ स्टैंड की टिकट बची है।
विज्ञापन


यह है दोनों टीमें
भारतीय टीम-
सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल उप कप्तान, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका टीम- ऐडन मार्कराम कप्तान, ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, जार्ज लिंडे, टोनी डी हजोर्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जॉनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका, डोनोवोन फरेरा, एनरिक नॉर्खिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें