मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ को स्पेशल लीग के बजाय देश के 4751 शहरों के बीच मुकाबले में दूसरा स्थान मिला है। इसमें नागरिकों के फीडबैक की अहम भूमिका रही। शहरवासी सफाई से जुड़ी शिकायतें करते हैं और उनके समाधान होने तक लगातार फॉलोअप लेते हैं। यही सक्रिय भागीदारी स्वच्छता अभियान को मजबूती देती है। दूसरा स्थान मिलना हर नागरिक की जीत है। मेयर ने शहरवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि वे आगे भी इसी तरह स्वच्छता मुहिम से जुड़कर शहर को नंबर-1 बनाने में सहयोग करें।