फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: रोज फेस्टिवल का दूसरा दिन... बारिश के बावजूद पहुंचे लोग, कई कार्यक्रमों की धूम

Sun, 01 Mar 2020 05:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से आयोजित 48 वां रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बारिश के बाद भी लोग पहुंचे। हालांकि भीड़ कम रही। पुलिस ने ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था की थी। फेस्टिवल के दूसरे दिन नव विवाहित जोड़े की प्रतियोगिता, रोज प्रिंस, रोज प्रिंसेज के अलावा रोज क्वीज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन


रोज गार्डन में शनिवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा और उनकी पत्नी लिपी परिदा भी पहुंचीं। उन्होंने गार्डन को घूमकर देखा और फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने यहां की व्यवस्था की सराहना की। नगर निगम की ओर से उनका स्वागत किया गया।

यह रहे परिणाम
  • रोज प्रिंस एक से डेढ़ वर्ष : रेहान सिंह को पहला, मनतेज सिंह सैनी को दूसरा स्थान
  • रोज प्रिंस डेढ़ वर्ष से दो वर्ष : रेयांस महेंद्रू को पहला और एकमजोत सिह पुरी को दूसरा स्थान
  • रोज प्रिंस दो से तीन वर्ष : अयान अहमद को पहला और रेयांस को दूसरा स्थान
  • रोज प्रिंसेज 1 से डेढ़ वर्ष : काव्या भाटिया को पहला और सय्येशा को दूसरा स्थान
  • रोज प्रिंसेज डेढ़ वर्ष से दो वर्ष : सैसा खन्ना को पहला और जसमेह कौर को दूसरा स्थान
  • रोज प्रिंसेज दो से तीन वर्ष : अक्षिता सैनी को पहला और याहिरा अबोत को दूसरा स्थान
विज्ञापन

रोज किंग
वजीत चंद गोयल रोज किंग बने जबकि विनोद विरमानी रोज क्वीन बनीं। बेस्ट कपल के रूप में रविंदर कुमार मित्तल ओर नीतू मित्तल रहीं।
रोज क्वीज के पुरस्कार (स्कूल टीम)
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्डन हाउसिंग कांपलेक्स मनीमाजरा को पहला पुरस्कार मिला। इस स्कूल से अदिति और निलोवना ने भाग लिया।
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर 20 डी को दूसरा स्थान मिला। इसमें नंदिनी और एकमप्रीत ने भाग लिया।
इसी तरह गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 38 वेस्ट को भी दूसरा स्थान हासिल हुआ। इसमें आशीष पंवार और शुभम ने भाग लिया।
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर 34 को भी दूसरा पुरस्कार हासिल हुआ। इसमें भव्या और तनीष ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोज क्वीज (कॉलेज टीम)

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें प्रिया सिंह और लेखिका ने भाग लिया।
दूसरे प्राइज में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 को ही मिला। इसमें अपराजिता शर्मा और पलक पुंडीर ने हिस्सा लिया।
दूसरे पुस्कार के लिए पीजीजीसीजी सेक्टर 11 बाजी मारी इसमें फिजा रोनवा और अर्चिशा शर्मा ने भाग लिया।
तीसरा पुरस्कार एमसीएम कॉलेज फॉर वुमेन सेक्टर 36 ने जीता। इसमें विदुषी चौहान और विभूति लांबा ने भाग लिया।

नव विवाहित जोड़ा की प्रतियोगिता
नव विवाहित जोड़े में दविंदर कौर और हरप्रीत की जोड़ी ने बाजी मारी। इन्हें गोवा के लिए तीन रात और चार दिनों का टूर पैकेज एयर टिकट के साथ।
दूसरे स्थान के लिए डॉ चारू हांडा ओर सर्वेश ग्रोवर की जोड़ी ने जीत हासिल की। इन्हें जयपुर के लिए तीन रात और चार दिनों का एयर टिकट के साथ टूर पैकेज मिला है।
तीसरे स्थान के लिए बलजीत कौर और बलदीप सिंह विजेता रहे। इन्हें शिमला के लिए तीन रात और चार दिनों का टूर पैकेज मिला है।

बठिंडा के हरप्रीत सिंह और दविंदर कौर बनी विजेता
हरप्रीत ने कहा कि इसी महीने 17 तारीख को उनकी शादी हुई। यहां बठिंडा से केवल घूमने आए थे। प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत मिली। उनका कहना है कि वे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए थे।

विनोद विरमानी ने डांस स्टाइल से मन मोहा
78 वर्षीय विनोद विरमानी ने पहली बार रोज फेस्टिवल के सीनियर सिटीजन मिस्टर एंड मिस रोज में हिस्सा लिया। उन्होंने न केवल अपनी रैंपवॉक से बल्कि अपने डांस स्टाइल से सबको अपना दीवाना बनाया। सीनियर सिटिजन में मिस्टर रोज का खिताब 75 वर्षीय वजीर चंद को दिया गया। वजीर चंद ने कहा कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद से रिटायर हूं। पहले भी इसमें हिस्सा लिया, मगर सफल नहीं हुआ था। आज इसमें सफल हो पाया हूं। सीनियर सिटीजन कैटेगरी में मिस्टर एंड मिस रोज में पंचकूला के रविंदर कुमार मित्तल और नीरू मित्तल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें