फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक से झपटमारी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पॉल्ट्री फार्म चौक के पास एक युवक से 2 हजार रुपये और दस्तावेज झपटने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामदरबार फेज-1 निवासी 23 साल के सौरव उर्फ काली के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह शाम करीब पांच बजे किसी काम से रामदरबार जा रहा था। जैसे ही वह पोल्ट्री फार्म के गोल चक्कर पर पहुंचा तो दो लोगों ने उसे जबरन रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में उसका पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 2 हजार रुपये, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। मौके पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने जांच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने राम दरबार फेज-1 निवासी विक्की उर्फ बर्फी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 800 रुपये और शिकायतकर्ता की दो फोटो बरामद हुई। इसके बाद दूसरे आरोपी सौरव उर्फ काली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से 500 रुपये और शिकायतकर्ता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें