फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमित हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी में 15 जून को हुई दो पक्षों मे झड़प के बाद अमित की मौत हो गई थी। केस में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सहदेव को पुलिस ने रविवार को फगवाड़ा से पकड़कर अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पूछताछ पूरी होने पर मंगलवार को अदालत ने उसे रोपड़ जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने इसके भाई महादेव को सात जुलाई को पकड़ा था जो अब जेल में बंद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 15 जून को जनता कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में घायल हुए अमित की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिवार की ओर से पड़ोस में रहने वाले परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ नयागांव पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश तक के चक्कर काटे थे। इसके बाद पुलिस ने महादेव को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गिरफ्तार किया था।

नयागांव के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने थाने का चार्ज संभालने के बाद केस में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू की। आरोपी सहदेव के फगवाड़ा में होने की सूचना मिलने पर टीमें रवाना कर रविवार को पकड़कर उसे नयागांव थाने लाया गया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा परिवार की सभी महिलाओं को अदालत की ओर से जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें