फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : सोपू नेता की हत्या मामले में शूटरों तक बाइक मुहैया करवाने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 01:50 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेब मॉल के बाहर सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लक्की के कहने पर शूटरों को बाइक मुहैया कराने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को सेक्टर-43 बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गीता (25) गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब भागने की फिराक में था।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर गुरमीत सिंह ने वारदात में इस्तेमाल बाइक शूटर नीरज चस्का व मनी तक पहुंचाई थी। गुरमीत दविंदर बंबीहा गुट का सक्रिय सदस्य है। गुरलाल की हत्या के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। नशे के आदी गुरमीत सिंह के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस, हत्या के प्रयास समेत चार मामले दर्ज हैं। सोमवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

उधर, चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद गुरविंदर सिंह उर्फ ढाढ़ी उर्फ लंबर को जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों शूटर व हथियार मुहैया करवाने में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बावा की अहम भूमिका सामने आ रही है। पुलिस उसे 29 अक्तूबर को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आएगी। गौरतलब है कि 10/11 अक्तूबर की रात मोहाली निवासी सोपू नेता गुरलाल बराड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेब मॉल के पास अपनी फार्च्यूनर गाड़ी में किसी जानकार का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इतने में दो युवक आए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर फरार हो गए। फायरिंग में गोली गुरलाल के सिर, गर्दन और बाजू पर लगी थी। वारदात के बाद दविंदर बंबीहा गुट ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की बाइक सेक्टर-28 से बरामद की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें