खरड़। मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों पर 15 लड़कों ने डंडों और रॉड के साथ हमला किया। आरोपियों की पहचान ऋतिक गुर्जर, सचिन खोला, अनीता चौहान और 12 अज्ञात लड़कों के रूप में हुई है। सिटी खरड़ पुलिस ने शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता गौतम बुद्ध निवासी जिला भागलपुर ने बताया कि वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। वह 16 अगस्त को अपने दोस्त आनंद के घर गया था जिसकी तबीयत खराब थी। इसके बाद वह अपने घर जाने के लिए दोस्त कुणाल के मोटरसाइकिल पर रात के दो बजे निकाला। जब वह मॉडर्न वैली के पिछली तरफ पहुंचे तो वहां रास्ते में 15 लड़के डंडे पत्थरों के साथ खड़े हुए थे जिनमें से एक लड़का उनकी मोटरसाइकिल के सामने खड़ा हो गया और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों को मदद के लिए बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल खरड़ ले गया जहां पर उन सभी का इलाज चल रहा है।