फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटिंग प्लान फाड़ा, 25 मिनट लेट शुरू हुई परीक्षा

Wed, 10 Sep 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीटिंग प्लान फाड़ने से इंग्लिश की रिअपीअर की परीक्षा करीब 25 मिनट देरी से आरंभ हुई। इस वजह से विद्यार्थियों में हड़कप और अफरा-तफरी मच गई, जिसे काबू पाने के लिए केन्द्र पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मचारियों को विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठाने व अभिभावकों को केन्द्र से बाहर करने के लिए काफी काफी मशक्त करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से सुबह के सत्र में बारहवीं के अंग्रेजी विषय की रि-अपीयर की परीक्षा सुबह 11 बजे आरंभ होनी थी। परीक्षा केेन्द्र में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अभिभावकों व विद्यार्थियों सेे स्कूल प्रांगण भर गया। परीक्षा केन्द्र में लगाए गए सीटिंग प्लान भीड़ को किसी ने फाड़ दिया गया। विद्यार्थियों में रोल नंबर व परीक्षा देने का स्थान न मिलने से हड़कंप मच गया। इसी कारण बच्चों के अभिभावक भी परेशान हो उठे।

उसके बाद माहौल बिगड़ता देख सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेंटर से पहले अभिभावकों को बाहर निकाला। उसके बाद में प्लान दोबारा से लगवाकर बच्चों को जानकारी दी। इस कारण परीक्षा तय समय से 25 मिनट लेट शुरू हुई। छात्रा सोनिया, अंकिता, जसविंद्र, मनोज और विक्रम ने बताया कि परीक्षा में देरी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावक रोशन लाल, संतोष देवी, ज्योति देवी ने बताया कि देरी से परीक्षा आरंभ होने के कारण विद्यार्थियों को सीधा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गर्ल्स स्कूल में करीब भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो परीक्षा केन्द्रों पर करीब 800 विद्यार्थियों परीक्षा दी। विद्यार्थियों के भीड़ अधिक होने से फैली अव्यवस्था के कारण परीक्षा करीब 10 मिनट देरी से आरंभ हुई।

जिला उड़न दस्ता इंचार्ज रामचन्द्र ने बताया कि परीक्षा में देरी हुई है। केंद्र अधीक्षक को विद्यार्थियों को अधिक समय देने के आदेश दिए थे। देरी से हुई परीक्षा के लिए 25 मिनट अधिक दिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें