फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर-नई दिल्ली रूट की शताब्दी की सीटें बढ़ीं

Fri, 10 Jul 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शाम वाली शताब्दी (12031/32) में एक एसी चेयरकार और जुड़ गया है, यानि की 72 सीटों का इजाफा। दरअसल उत्तर रेलवे ने अपने नए फैसले में 13 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यात्रियों को यही सुविधा राजधानी, दुरंतो, गरीबरथ में भी मिलेगी। इससे अमृतसर, ब्यास, जालंधर, लुधियाना के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

रेलवे की तरफ से यह फैसला किया गया था कि एक जुलाई के बाद पूरे देश में चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे, जबकि यात्रियों का कहना है कि शाम वाली शताब्दी ठीक है लेकिन सुबह वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सीट की डिमांड अधिक होती है, इसलिए इस ट्रेन में भी कोच बढ़ाए जाने चाहिए।

नए फैसले के बाद लोगों ने सचखंड और गरीबरथ एक्सप्रेस में भी एसी और स्लीपर के कोच बढ़ाने की मांग की है। अक्सर कोच कम होने से सचखंड जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इसी तरह बिहार और लखनऊ जाने वाले यात्री भी कम पैसे में एसी सुविधा से वंचित हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें