फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में निजामुद्दीन से लौटे कोरोना संदिग्धों की तलाश शुरू, 18 से 20 व्यक्तियों के आने की संभावना

Wed, 01 Apr 2020 09:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यमुनानगर में की गई जांच।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक जलसे में भाग लेकर लौटे कोरोना संदिग्धों की हरियाणा सरकार को तलाश है। देर रात तक सरकार यह पता लगा लेगी कि कितने संदिग्ध हरियाणा में आए हैं। सूत्रों से पता चला है कि करीब 18 से 20 ऐसे व्यक्तियों की यहां आने की संभावना है। गृह सचिव को इस बाबत मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए हैं कि इस तरह के संदिग्ध व्यक्तियों को पता लगा कर यदि इलाज की आवश्यकता है तो इलाज करवाया जाए और उनके संपर्क में आए व्यक्तियों को क्वारंटीन करवाया जाए।

विज्ञापन


सरकार ने गंभीरता से लेते हुए काम करने के आदेश दिए हैं। तेलंगाना पहुंचने के बाद इन संदिग्ध व्यक्तियों में से छह लोगों की मौत के बाद इस मामले में और सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है। मालूम हो कि जलसे में करीब 2000 लोगों ने भाग लिया था। जिसके बाद 350 लोगों में महामारी के लक्षण मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में हरियाणा में पहुंचे संदिग्धों में से यह महामारी और लोगों में संक्रमण के माध्यम से न फैले इस बात का एहतियात बरता जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद भी इस मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन


हमने आदेश दिए हैं कि हरियाणा में एक भी बाहरी आदमी प्रवेश नहीं करना चाहिए। साथ ही निजामुद्दीन से आए लोगों की तलाश जारी है।
अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें