फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कचरा डालने के लिए जमीन करें तलाश, 15 दिन में दें रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि अधिकारी नगर निगम पंचकूला व नगर परिषद कालका में कूड़ा डालने के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मुख्य सचिव बुधवार को यहां अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्य सचिव कहा कि पंचकूला सेक्टर-23 के कूड़े कचरे का जैविक उपचार करने के लिए दो मशीनें लगाई जा रही हैं जिसका निष्पादन मार्च 2024 तक कर दिया जाएगा। इसके लिए तीन लाख एमटी कचरे का निष्पादन किया जाना है और हर माह लगभग 60 हजार एमटी कचरे का जैविक उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झूरीवाला में भी दो मशीनें लगाई जानी हैं। इनमें से एक मशीन लगा दी गई है। इस कूड़े का जैविक उपचार दिसंबर 2023 तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। झूरीवाला में लगभग 90 हजार एमटी कूड़े का निष्पादन किया जाना है। मुख्य सचिव ने डीएमसी पंचकूला को सेक्टर-23 के कचरे का जैविक उपचार एवं निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए एक कार्यकारी अभियंता को स्थायी तौर पर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अभियंता लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें और आगामी 3 से 4 माह में बेहतर परिणाम लेकर आए ताकि इस कचरे का निष्पादन निर्धारित अवधि में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

कूड़े का जैविक उपचार एवं निष्पादन करें सुनिश्चित
मुख्य सचिव ने कहा कि अब पंचकूला में घर-घर कूड़ा कचरा एकत्र किया जा रहा है और कचरे का सेग्रीगेशन कर प्रोसेसिंग के लिए ट्रांसपोर्ट करके अंबाला ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कूड़ा डालने एवं प्रोसेसिंग के लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने के कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ ही कूड़े का जैविक उपचार एवं निष्पादन भी जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, डीएमसी सचिन गुप्ता, डीएफओ बीएस राघव कार्यकारी अभियंता सुमित मान, पंकज गर्ग, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक गुरनाम सिंह, प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के एसईई बलराज सिंह, एक्सईन वीरेंद्र पूनिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें