फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव से ट्रेनिंग पर आए एसडीओ की मौत

Wed, 25 Jun 2014 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर (पंचकूला)। गुड़गांव से पिंजौर के 132 केवी सब स्टेशन में विभागीय ट्रेनिंग पर आए एसडीओ जगबीर सिंह (40) की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्हें अचानक उल्टी-दस्त और बाजू में दर्द शुरू हुआ और एचएमटी परिसर स्थित अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

गुड़गांव के के 66 केवी सब स्टेशन में कार्यरत जगबीर सिंह 23 जून से 4 जुलाई तक चलने वाली विभागीय ट्रेनिंग में शामिल होने आए थे। पिंजौर के एचएमटी के पास स्थित 132 केवी सब स्टेशन में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका उपचार करने वाले डा. एके सिंघल ने बताया कि जगबीर ने उल्टी-दस्त व बाजू दर्द की शिकायत की। उनका बीपी भी कम था। उन्हें आईवी फ्लूड देने की तैयारी ही की जा रही थी, तभी बेचैनी के साथ उन्हें पसीना आने लगा और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें