फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिटकार्ट से मंगवाईं मूर्तियां, निकला गत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ई-कॉमर्स की कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को चपत लगाने में जुटी हुई हैं। आए दिन साइबर सेल में इस तरह के मामले भी सामने आते हैं। वीरवार को एक ऐसा ही मामला फ्लिपकार्ट कंपनी की तरफ से आया, जहां नयागांव निवासी एक परिवार को कंपनी में भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति का ऑर्डर देना मंहगा पड़ गया। दरअसल, डिलीवरी में मूर्ति आने के बजाए पैकेट में गत्ता भरा हुआ था, तुरंत इसकी शिकायत कंपनी से कर दी गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि नयागांव के रहने वाले अमर सिंह ने 14 मार्च को एक फ्लिपकार्ट कंपनी से भगवान श्रीकृष्ण जी की 15 मूर्तियों का ऑर्डर दिया था। इसका पता उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 का दिया था। मूर्तियों की कीमत करीब 1680 रुपये थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को डिलीवरी ब्वाय ऑर्डर के 8 पैकेट डिलीवर कर गया। देर शाम जब पैकेट खोला तो सभी में मूर्तियों के बजाए गत्ता भरा हुआ था। वीरवार को डिलीवरी ब्वाय फिर सात पैकेटों को लेकर आया। उसे आठ पैकेटों में गत्ता भरा होने के बारे में बताया गया। इसके बाद खुद डिलीवरी ब्वाय ने सात पैकेटों को खोला तो उसमें भी गत्ता भरा हुआ था। वह भी इन पैकेटों को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद सात पैकेट वह वापस ले गया। फिलहाल पीड़ित ने कंपनी को शिकायत कर दे दी है।
लापरवाही या ठगी?
इस तरह का मामला सामने आने पर कई सवालिया निशान उठ गए हैं। ऐसे में सवाल है कि ऑर्डर बुकिंग के बाद पैकिंग में किसी से लापरवाही हुई है कि फिर ग्राहक को चपत लगाने की कोशिश की गई थी। मामले में कंपनी का दावा है कि वह जल्द ही इन मूर्तियों की डिलीवरी कर देंगे। बता दें कि चंडीगढ़ साइबर सेल मे इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ग्राहकों से ठगी की शिकायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें