फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला खुलासा, उत्तराखंड में खून खराबा न कर दें हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के बदमाश

Mon, 01 Oct 2018 03:28 PM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुए पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की फरारी के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि उत्तराखंड में खून खराबा कराने के लिए तो पूर्व विधायक को फरार नहीं कराया गया। दिल्ली के नीरज बवाना, बागपत का सुनील राठी और हरियाणा का संपत नेहरा गैंग के सदस्य बदला लेने के लिए उत्तराखंड के चीनू गैंग के साथ वहां गैंगवार कर सकते हैं।
विज्ञापन


गिरोह में शामिल हरियाणा के रोहतक और सोनीपत के बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस के पास पत्र भेजा है। दिल्ली के एक लाख के इनामी रहे नीरज बवाना का मामा बागपत की जिला जेल में बंद दिल्ली का पूर्व विधायक रामबीर शौकीन हाल ही में पुलिस को चकमा देकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने रोहतक पुलिस के पास पत्र भेजा है, जिसमें कहा कि विधायक की फरारी में दिल्ली के कुख्यात नीरज बवाना और बागपत के कुख्यात सुनील राठी का हाथ हो सकता है।

यह है मामला
सुनील राठी और नीरज बवाना गैंग के सदस्यों ने उत्तराखंड के रुड़की में वहां की जेल के बाहर चीनू गैंग के तीन सदस्यों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में सुनील राठी गैंग का मुजफ्फरनगर का भूरा भी शामिल रहा था। गिरोह के तीन सदस्यों की हत्या के बाद चीनू गैंग सुनील राठी, भूरा और नीरज बवाना और उनके गिरोह के सदस्यों की हत्या की भी फिराक में है।
विज्ञापन


आशंका जताई कि शौकीन की फरारी के बाद सुनील राठी, नीरज बवाना गैंग के सदस्य चीनू गैंग का खात्मा कर सकते है। चूंकि हर बार पूर्व विधायक ही दोनों गिरोह के सदस्यों को शरण देने में अहम भूमिका निभाता रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बागपत से कुख्यात भूरा फरारी के बाद उसके गिरोह के सदस्यों को पूर्व विधायक ने ही दिल्ली में शरण दी थी। भूरा को छुड़वाने में पूर्व विधायक को बागपत पुलिस ने साजिश र चने का आरोपी बनाया था।

यह है उत्तराखंड की चीनू गैंग
चीनू उत्तराखंड का कुख्यात बदमाश है। उस पर हत्या से लेकर जानलेवा हमला, जमीनों पर जबरन कब्जे के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। गैंग में बीस से अधिक सदस्य शामिल हैं। सुनील राठी गैंग के सदस्य उत्तराखंड में भी अपराध करते हैं। जिसको लेकर चीनू और सुनील राठी गैंग के बीच रंजिश चली आ रही है। दोनों गैंग कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं।

सुनील राठी पर उत्तराखंड में भी दर्ज हैं 8 से अधिक मामले
पुलिस के अनुसार यूपी के बागपत के सुनील राठी पर उत्तराखंड में प्रॉपर्टी हड़पने, जानलेवा हमला, रंगदारी के विभिन्न थानों में आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गिरोह के सदस्य रोहतक निवासी सोनू भी उत्तराखंड में जानलेवा हमले के मामले में पकड़ा जा चुका है।

नीरज बवाना गैंग के हरियाणा में छिपे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली और बागपत पुलिस का पूर्व विधायक को पकड़वाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें