फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में स्कॉर्पियो गाड़ी फूंकने की कोशिश

Sat, 30 Aug 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल रोड भारत नगर में बीती देर रात को आपसी विवाद के चलते एक स्कॉर्पियो को फूंकने का प्रयास किया। आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगाए गए और मौके से एक बोतल में पेट्रोल मिला है।
विज्ञापन


देर रात को कालोनी में सामुदायिक दंगा भड़कने की संभावना से पुलिस व आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला बीती देर रात का बबैल रोड स्थित भारत नगर का है। भारत नगर निवासी कृष्ण की घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में किसी ने पेट्रोल की बोतल फेंककर आग लगा दी। गाड़ी में आग की लपटे उठते देख  कृष्ण व पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

कृष्ण शक होने पर कालोनी में रहने वाले एक मुस्लिम लड़के घर पर गया। यहां पर परिवार के लोगों ने उसको बाहर जाने की कह दी। कृष्ण ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस को दी और वापस आते समय एक बार फिर उक्त युवक के घर पर चले गए।
विज्ञापन


उक्त युवक कृष्ण व दूसरे लोगों को आते देख मकानों की छतों से होकर भागने लगा और हमला करने की आवाज दे दी। उसकी आवाज सुनकर मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पर एकजुट हो गए और कृष्ण को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही उग्रा खेड़ी के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शंात कराया। कृष्ण ने आरोप लगाया कि अली नाम के युवक ने उसकी गाड़ी को फूंकने का प्रयास किया। उसने बताया कि कई दिन पहले अली के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी और वह उससे रंजिश रखता था।

पुलिस व लोगों को गाड़ी के पास एक बोतल भी मिली है। जिसमें कुछ पेट्रोल बचा हुआ था और नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें