अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने तीन दिन का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया, 12 से 14 जून के बीच हरियाणा के दक्षिण व दक्षिण पश्चिम में 46 से 48 व अन्य हिस्सों में 44 से 46 डिग्री के बीच तापमान रहने की संभावना जताई है। अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट और तीसरे दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून से कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म
दिन के साथ रात का भी तापमान असहनीय हो गया है। राज्य के चार जिलों अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और सिरसा में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए रात में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 29.3, रोहतक में 28.6, फरीदाबाद में 29.4, नूंह में 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है।