फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तक 9:30 बजे से ही खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठंड के प्रकोप को देखते हुए यूटी शिक्षा विभाग ने एक बार फिर गवर्नमेंट और निजी स्कूलों के टाइमिंग को 25 जनवरी तक जारी रखने के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक चंडीगढ़ के गवर्नमेंट और गवर्नमेंट एडेड स्कूलों का सिंगल शिफ्ट में सभी कक्षाओं के लिए समय स्कूल स्टाफ के लिए सुबह 8.45 से 2.45 तक और स्टूडेंट्स के लिए सुबह 9.30 से 2.30 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट में मार्निंग शिफ्ट का समय स्टाफ के लिए सुबह 8.45 से दोपहर 2.45 तक और स्टूडेंट्स के लिए 9.30 से दोपहर एक बजे तक रहेगा। वहीं, ईवनिंग में स्टाफ के लिए टाइमिंग सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगा, जबकि स्टूडेंट्स का समय 12.30 से शाम 3.30 बजे तक कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से शहर के निजी स्कूलों का समय सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं प्री-बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल अपने स्तर पर समय सुबह 9 बजे तक कर सकते हैं। इससे पहले यह समय 11 से 18 जनवरी तक के लिए निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें