फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सर्दी: घने कोहरे और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक, 13 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल; आगे कैसा रहेगा माैसम

Sat, 10 Jan 2026 12:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट स्कूल, गवर्नमेंट ऐडेड और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खिली धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद ठंडा है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और शीत लहर के साथ ठंडा दिन रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि शनिवार को सुबह खिली धूप से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन


11 से 16 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

तापमान में गिरावट, धूप भी नहीं देगी राहत

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 11 जनवरी को घने कोहरे के साथ दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अगले पांच दिनों की बारिश रहित सर्दी

12, 13 और 14 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे के चलते वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।

स्कूल 13 तक बंद

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट स्कूल, गवर्नमेंट ऐडेड और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। अब स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया था कि आठवीं क्लास और नॉन बोर्ड क्लासेज यानि कि 9वीं और 11वीं क्लासेज ऑफलाइन नहीं लगेंगी। स्कूल चाहें तो ऑनलाइन क्लासेज ले सकते हैं। बोर्ड क्लासेज 10वीं और 12वीं के लिए स्कूलों के खुलने का टाइमिंग 9.30 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा। विभाग एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों का टाइमिंग बोर्ड की कक्षाओं के लिए 13 जनवरी तक यही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें