फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में सभी स्कूल बंद, होली मिलन के कार्यक्रम भी रद्द, रैली-प्रदर्शन की अनुमति नहीं

Mon, 22 Mar 2021 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि कुछ दिनों से चंडीगढ़ में अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसको लेकर प्रशासन भी काफी चिंतित है। अब 31 मार्च तक चंडीगढ़ के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि तीसरी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

विज्ञापन


आदेश में प्रशासन ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट और खाने के स्थान रात 11 बजे तक बंद करने होंगे। इस दौरान लोग रात 10 बजे तक ही आखिरी ऑर्डर दे पाएंगे। इसके बाद कोई ऑर्डर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने होली मिलन के सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। खास बात यह है कि क्लब, होटल और रेस्टोरेंट होली पर कोई भी समारोह का आयोजन नहीं कर सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को चंडीगढ़ में कुल 208 कोरोना के मामले सामने आए हैं। शहर में अब 24,667 कुल संक्रमित मामले हो चुके हैं। इनमें से 1,979 सक्रिय मामले हैं। वहीं अभी तक शहर में कुल 363 लोगों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन

  इन कार्यक्रमों पर लगा प्रतिबंध

  • होली मिलन के सभी कार्यक्रम रद्द
  • होटलों को आदेश, नहीं करेंगे समारोह का आयोजन
  • पुस्तकालय बंद
  • सभागार और थियेटर व म्यूजियम भी बंद
  • मेला, प्रदर्शनी की अनुमति नहीं
  • राजनीतिक रैली, प्रदर्शन और भीड़ पर रोक
  • फ्रंटलाइन वर्करों से टीकाकरण करवाने की अपील
  • 10 बजे के बाद खाना नहीं कर सकेंगे ऑर्डर 

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संचालित राजकीय संग्रहालय, पुस्तकालय, सभागार, थियेटर अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सभी खाने की जगह, रेस्तरां और विभिन्न मॉल स्थित खाने के स्थान 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे। - चंडीगढ़ प्रशासन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें