फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ढांचागत खेल सुविधाओं का ब्योरा नहीं दे रहे स्कूल, शिक्षा अधिकारियों की खिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की सुस्त कार्यशैली पर सेकेंडरी निदेशक ने जताई नाराजगी, 9 मई तक देना होगा डाटा
विज्ञापन

अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और रोहतक जिले में एक भी स्कूल की स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग नहीं हुई
अभी तक प्रदेशभर से 374 स्कूलों की ही आई स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य के सरकारी और निजी स्कूल ढांचागत खेल सुविधाओं का ब्योरा देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मुख्यालय के आदेशों के बावजूद प्रदेश के 18 जिलों ने ही इस संबंध में डाटा भेजा है, जबकि चार जिलों ने अभी तक इस पर कोई काम नहीं किया। सेकेंडरी निदेशालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों की खिंचाई की है। साथ ही आगामी 9 मई तक पूरा डाटा (ज्योग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम/भौगोलिक सूचना प्रणाली) मैपिंग के साथ पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश जारी किए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर के स्कूलों में खेल सुविधाओं और संशाधनों का आंकलन करने के लिए जीआईएस मैपिंग कराने का फैसला लिया था। इसके लिए मुख्यालय स्तर से 19 अप्रैल तक डाटा भेजा जाना था, लेकिन अभी तक प्रदेश के 18 जिलों से मात्र 374 स्कूलों से ही मैपिंग रिपोर्ट आई है। अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और रोहतक जिले में एक भी स्कूल की स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग नहीं हुई है। गौर हो कि शिक्षा विभाग इस डाटा के बाद स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने और इससे संबंधित बजट को लेकर समीक्षा करेगा, ताकि जहां खेल मैदान नहीं हैं, वहां पर मैदान और सुविधाएं तैयार की जा सकें।

ऐसे होगी जीआईएस मैपिंग

स्कूल मुखिया व शिक्षक द्वारा मोबाइल को वास्तविक स्कूल परिसर में रखकर मानचित्र एप्लीकेशन से जीआईएस स्थान अपलोड करना होगा। इसके बाद यह डाटा सैटेलाइट मैप के साथ अटैच होगा। बता दें कि ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) में सैटेलाइट के माध्यम से जमीनी आकृतियों, भू-भागों आदि को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया जाता है। लिहाजा शिक्षा विभाग स्कूलों में जाए बिना ही मुख्यालय पर ही आसानी से स्कूल परिसर में खेल मैदान, सुविधाओं और संसाधनों को सीधा कंप्यूटर पर देख सकेगा। इससे बाद विभाग की ओर से स्कूलों में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिरसा और झज्जर अव्वल

स्कूलों में खेल सुविधाओं की मैपिंग कराने को लेकर सिरसा और झज्जर अव्वल हैं। सिरसा से 89 स्कूलों का डाटा अपलोड किया गया है तो झज्जर से 84 स्कूलों की रिपोर्ट दाखिल हुई है। जबकि फतेहाबाद में 25 और भिवानी में 24, हिसार में 20, कुरुक्षेत्र में 18, यमुनानगर में 15 और पंचकूला में 17 स्कूलों की रिपोर्ट मिली है। बाकी सभी जिलों में यह आंकड़ा दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया है।



बाक्स

जिलावार जीआईएस मैपिंग रिपोर्ट का ब्योरा

जिला

प्रगति रिपोर्ट

अंबाला

-

भिवानी

24

चरखी-दादरी
04

फरीदाबाद

04

फतेहाबाद

25

गुरुग्राम

03

हिसार

20

झज्जर

84

जींद


24

कैथल

10

करनाल

07

कुरुक्षेत्र

18

महेंद्रगढ़
-

नूंह


07

पलवल

09

पंचकूला

17

पानीपत

12

रेवाड़ी

-

रोहतक

-

सिरसा

89

सोनीपत

02

यमुनानगर

15

कुल


374
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें