फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 11वीं में दाखिले के लिए स्कूल-संकाय आवंटन सूची 23 को होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए स्कूल-संकाय आवंटन सूची अब 23 अगस्त को जारी होगी। 2415 सीटों के लिए 6219 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वह सूची जारी हाेने का इंतजार कर रहे हैं।दूसरी काउंसलिंग के तहत शिक्षा विभाग की ओर से पहले 20 अगस्त को आवंटन सूची जारी की जानी थी। लेकिन रविवार को शिक्षा विभाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि आवंटन सूची 20 की जगह अब 23 अगस्त को घोषित की जाएगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर काफी अभिभावकों की शिकायत आई हैं। उन्हें सुलझाने के लिए विभाग ने तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन




विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://nltchd.info/utcouns/ पर बुधवार को आवंटन सूची देख सकेंगे। आवेदकों में पहली काउंसलिंग में दाखिला न मिलने वाले विद्यार्थियों समेत एनआईओएस से पास हुए विद्यार्थी भी शामिल हैं। बच्चों को उनकी मेरिट और स्कूल में उपलब्ध सीटों के आधार पर दाखिला मिलेगा।
स्कूल-संकाय आवंटन सूची में नाम होने पर विद्यार्थी को आवंटित स्कूल में दस्तावेज सत्यापित करने होंगे। उन्हें पंजीकरण और दाखिला पत्र की कॉपी को स्कूल में जमा करवाना होगा। दस्तावेज सत्यापित होने पर विद्यार्थी की सीट पक्की होगी। दाखिला संबंधी कोई भी परेशानी आने पर विद्यार्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाइलेट के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय अनुसार सीट
नॉन मेडिकल - 357
मेडिकल - 125
कॉमर्स - 376
कला - 822
स्किल कोर्स - 735
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें