फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खेल प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया कमाल, बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में टूनाथॉन 2026 में नन्हे बच्चों का उत्सव खेल प्रतियोगिता के रूप में मनाया गया। कक्षा 1 और नर्सरी के नन्हे-मुन्ने अपने पसंदीदा कार्टून किरदारों, सुपरहीरो से लेकर खूबसूरत राजकुमारियों के रूप में सजे धजे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल मैनेजर रेव. सिस्टर अनुपा, प्रिंसिपल रेव. सिस्टर वेनिता जोसेफ, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर उषा और हेड प्राइमरी रेव. सिस्टर अल्विना उपस्थित थीं इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न दौड़ में हिस्सा लिया। नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए आयोजित यूनिकोर्न रेनबो डैश रेस में अपर्णा सिंह और धान्या ने प्रथम स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रणवी और अंजेलिना और तीसरे स्थान पर जपनाज कौर और जपनूर कौर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें