फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 53 और 42 की विभाजित सड़क पर फर्नीचर मार्केट के पास सोमवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कजेहड़ी के मुन्ना चौधरी (40) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार को पीछे से सेक्टर 39 के एक निजी स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपी बस चालक अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वक्त स्कूल बस में कुछ बच्चे भी सवार थे। वह सकुशल हैं। उन्हें उनके परिजन ले गए। मृतक मजदूर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें