फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु की शतकीय पारी से एसबीआई चंडीगढ़ को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसबीआई की एससी/एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्किल की ओर से दो दिवसीय इंटर सर्कल क्रिकेट मैच की शुरुआत शनिवार से हुई। मुकाबले पीजीआई से खुड्डा लाहौर रोड के नजदीक प्रनामी क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे हैं। पहले दिन मैच का उद्घाटन एसबीआई के चंडीगढ़ सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर अनुकूल भटनागर की ओर से किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में दिल्ली, चंडीगढ़ व भोपाल सर्किल से एसबीआई बैंक के कर्मियों की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन एसबीआई चंडीगढ़ सर्किल की टीम ने एसबीआई दिल्ली सर्किल की टीम को 150 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ सर्किल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए। टीम से हिमांशु ने नाबाद शतक जमाते हुए 115 रन की पारी खेली। इस पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली सर्किल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन ही बना पाई। शतक जमाने वाले हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें