फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन करने हैं तो पहुंचें सेक्टर 30

Thu, 17 Jul 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्युटीफुल के भक्तों के लिए खुशी की बात है। सेक्टर-30 में बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर में बाबा बर्फानी का स्वरूप के दर्शन आज शाम को होंगे।
विज्ञापन


यह स्वरूप अमरनाथ जैसा ही होगा। वहां पर कबूतर भी दिखेंगे। करीब आठ फुट के बाबा बर्फानी होंगे। यह प्रबंध शिव पार्वती सेवा दल की ओर से किया जा रहा है।

शिव पार्वती सेवादल के सलाहकार रजिंदर कुमार ने बताया दोपहर बाद बाबा बर्फानी का स्वरूप बनना शुरू हो जाएगा। शाम साढ़े छह बजे से दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भक्त अमरनाथ नहीं जा सके हैं उन भक्तों के दर्शन के लिए ऐसा निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई के अलावा चार अगस्त को भी मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया बाबा के दर्शन के लिए भक्तों में काफी उत्सुकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें