फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धार्मिक बस यात्रा को सत्यपाल जैन ने किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भक्ति पथ यात्रा समूह की ओर से श्री खाटू श्याम और श्री सालासर बाला जी धाम के दर्शनों के लिए शनिवार को सेक्टर-46 से पहली धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति पथ यात्रा ग्रुप का उद्देश्य है कि अपने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सनातन धर्म से जोड़ना और आगे भी हर महीने धार्मिक स्थानों की यात्रा कर प्रभु भक्ति से जोड़े रखना है। यह यात्रा 23 फरवरी को वापस लौट आएगी। यात्रा को पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर सत्यपाल जैन, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, महामंडलेश्वर कमली नंद गिरि, सोनी गोयल, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल, एपी शर्मा रवाना किया। इस दौरान सोनू सेठी ने भजन पेश किया। यात्रा की सेवा में प्रमुख रूप से महिपाल खाती, पूनम कोठारी, बसवानंद भट्ट, अनिल गोयल, धीरज कुमार, तेजस्वी मठपाल, कीर्ति, कांति देवी, राजरानी, तरुणा मुख्य तौर पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें