चंडीगढ़। सात्विक, आरोही, काश्वी और नमन ने पंजाब राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले जीतकर विजेता ट्राफियां हासिल कीं। रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल का आयोजन सेक्टर-23 के टेबल टेनिस हॉल में हुआ।
अंडर-11 लड़कों के फाइनल में सात्विक शर्मा ने रुद्र को 11- 6, 11-7, 11-4 से हराया। लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में आरोही ने गुरूंशी को 11-8, 11-8, 9-11, 13-15, 15-13 से मात दी। अंडर-13 लड़कों में त्रिजल वोहरा ने सात्विक शर्मा को 11-9, 11-9, 11-7, 11-2 से हराया। महिला वर्ग के फाइनल में काश्वी ने गुलशीन कौर को 11-8, 9-11, 11-1, 6-11, 8-11, 11-9 से हराया। पुरुष वर्ग के फाइनल में नमन ने संकल्प को 11-8, 11-9, 14-12, 10-12, 14-12 से शिकस्त दी।