फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: लुधियाना में युवाओं के बाद नेताओं से चर्चा, सत्ता का संग्राम में दिखा सबका विजन

Mon, 27 May 2024 06:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

भाजपा की तरफ से इस बार लुधियाना में रवनीत बिट्टू को मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को टिकट दिया है। वहीं आप ने अपने विधायक अशोक पराशर पप्पी को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
लुधियाना में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के अंतिम पढ़ाव में पंजाब में चुनाव होना है। एक जून  को होने वाले चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। ऐसे में अमर उजाला की टीम ने सत्ता का संग्राम के तहत सोमवार को लुधियाना के चौड़ा बाजार स्थित पिंक प्लाजा मार्केट में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा कराई।

विज्ञापन


इसमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेता आमने सामने थे और अपनी अपनी पार्टियों की उपलब्धियां गिना रहे थे, जबकि दूसरी पार्टी की कमियों को सामने  रखा जा रहा था और इसे लेकर ही बहस काफी गर्मागर्म रही। आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी काफी प्रखर हो गया। ऐसे में सभी ने चुनावों में अपनी अपनी जीत के दावे किए। 



इस राजनीतिक बहस में भाजपा से जिला उपाध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, प्रवक्ता संजीव चौधरी एवं पार्टी के नेता गुरिंदर सूद थे, जबकि शिरोमणि अकाली दल से वरिष्ठ नेता जसमीत सिंह  मक्कड़ एवं प्रवक्ता जतिंदर सिंह खालसा ने डिबेट में अपनी अपनी पार्टियों का पक्ष रखा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्की कपूर ने भी पार्टी की ओर से किए कामों का खुलासा किया। इस डिबेट में नशा, राम मंदिर, कानून व्यवस्था, आधार भूतढांचा, क्षेत्रीय पार्टी बनाम राष्ट्रीय पार्टी, विकास, भ्रष्टाचार इत्यादि जवलंत मुद्दों पर खुल कर बहस हुई। 
विज्ञापन


बहस में बिट्टू के पाला बदलने को लेकर लक्की कपूर ने कहा कि बिट्टू ने दस साल कोई काम नहीं किया, अबकी बार टिकट कट रहा था तो भाजपा में चले गए। 

महेश दत्त शर्मा ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। स्मार्ट सिटी का पैसा सही ढंग से लगे। शहर का सारा विकास मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार ने देश को विश्व की अग्रणी कतार में खड़ा कर दिया। मोदी का विजन है तभी देश आगे बढ़ रहा है। बकायदा रोड मैप बना कर देश को विकसित करना है।  

शिअद के जसमीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का दुरपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स से लोगों को डराया जा रहा है। हालत यह है कि भाजपा को पेराशूट से उम्मीदवार लाने पड़ रहे हैं। मान सरकार पंजाब में एनएसए लगा कर पंजाबियों को तोड़ रही है। पंजाब का विकास शिअद की सरकार ने ही किया।
कांग्रेस के लक्की कपूर ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी लगाई लोगों का नुकसान हुआ। निजीकरण को बढ़ावा दे रही है मोदी सरकार। राम को कोई नहीं लाया और न कोई ला सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें