फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुयायी बोले, महाराज का आदेश सिर माथे पर

Sat, 22 Mar 2014 12:14 AM IST
मोहाली/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतपाल महाराज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। वहीं, जिले में रहने वाले उनके शिष्यों का मानना है कि महाराज ने जो भी फैसला लिया है। उससे आम लोगों का भला ही होगा। साथ ही महाराज का जो भी आदेश होगा। उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


नयागांव निवासी महिंदर शर्मा का कहना है कि महाराज का निर्णय बहुत सही है। वह उसका सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा समय में कांग्रेस से कोई भी खुश नहीं है। इसी तरह भुवन चंद का कहना है कि महाराज हमारे गुरु है। गुरु हमेशा ही सही रास्ता दिखाता है। ऐसे में उनका जो भी आदेश होगा। उसका पालन किया जाएगा।

बलटाना निवासी कमला देवी का कहना है कि गुरुजी का यह फैसला देश और हमारे हित में है। इस फैसले का वह दिल से स्वागत करते हैं। महाराज द्वारा लिया गया फैसला देश के लिए काफी बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन


बीडी वेलवाल ने बातया कि महाराज को अध्यात्म से लेकर राजनीति का संपूर्ण ज्ञान है। वह त्रिकाल दर्शी है। उन्हें देश के भविष्य की चिंता हमसे अधिक हैं। ऐसे में उनके लिए फैसले का हम तह दिल से स्वागत करते हैं। साथ ही गुरुजी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें