फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा ऐलानः पानी के मुद्दे पर प्रस्ताव लाएगी पंजाब सरकार

Wed, 09 Mar 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब सरकार, सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसवाईएल के मुद्दे पर केंद्र के ताजा पंजाब विरोधी स्टैंड के बाद कांग्रेस काफी आक्रामक हो गई है। इसका जवाब देने की सरकार ने भी तैयारी कर ली है। सत्र के बाद शिअद-भाजपा विधायक दल की बैठक में इस संबंधी रणनीति तय की गई। एसवाईएल मुद्दे पर कांग्रेस के हमलों के जवाब में सरकार ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सरकार 10 मार्च को पानी के मुद्दे पर सदन में प्रस्ताव ला सकती है, जिसमें कहा जाएगा कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। पंजाब किसी भी कीमत पर हरियाणा को एक बूंद पानी भी नहीं देगा। ऐसे हालात में कांग्रेस के लिए भी प्रस्ताव का समर्थन करना मजबूरी बन जाएगा।

जैसे 2004 में कैप्टन अमरिंदर सिंह पानी बचाने को लेकर एक्ट लाए थे, तो विपक्ष को भी समर्थन करना पड़ा था। सरकार केथिंक टैंक का मानना है कि प्रस्ताव पास होने के बाद कांग्रेस के तेवर इस मुद्दे पर उतने तीखे नहीं रहेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे पर कौन-कौन बोलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने हमेशा दिया धोखा
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि एसवाईएल मुद्दा कांग्रेस का दिया हुआ है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हमेशा पंजाब केसाथ धोखा किया है। कांग्रेस के समय ही एसवाईएल नहर अस्तित्व में आई, लेकिन अकाली दल इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेगा।

वहीं, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि इंदिरा गांधी केसमय एसवाईएल का निर्माण शुरू हुआ था। अकाली दल ने तो पंजाब के हितों के लिए संघर्ष किया। सरकार किसी भी हालत में पंजाब का एक बूंद पानी किसी को नहीं देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें