फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बनाई जा रही बचाव दीवार की गुणवत्ता पर सरपंच ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोरनी। बडियाल मोरनी मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही बचाव दीवारों में बरती जा रही कोताही को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। आरोप है कि बचाव दीवारों को बनाने में बडे़ स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। इसका नुकसान जनता को भुगतना पडेगा। बेहद कम समय में दीवारें गिरने लगेंगी और जनता को उसका खामियाजा भुगतना पडेगा।
विज्ञापन

जबियाल पंचायत की सरपंच काजल शर्मा व अन्य वार्ड पंचों ने आरोप लगाया कि बचाव दीवारों में लगने वाला रेत सीमेंट मिक्सचर को बिना रेशो लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर की जाने वाली इस लापरवाही से बचाव दीवारें कमजोर बनेंगी और सरकारी धन का नुकसान होगा। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि दीवारों की पानी की सिंचाई भी नही की जाती जबकि सीमेंट से बनने वाली दीवारों को पानी की तराई बेहद जरूरी होती है। उन्होंने अधिकारियों से इस तरह की लापरवाही करने वाले ठेकेदार को आदेश कर कमियों को ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें