चंडीगढ़। रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच का चुनाव रविवार को चुनाव निर्वाचन अधिकारी पंडित अनुसूया प्रसाद नोटियाल, उप निर्वाचन अधिकारी सुभाष भट्ट एवं दिलीप सिंह पंवार ने संपन्न कराया। इसमें सरूप सिंह रावत को दोबारा प्रधान, उमेद सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उप प्रधान, एसपी बमोला को उप प्रधान, डॉ. हरेंद्र सिंह नेगी को महासचिव, संजीव बेंजवाल को सचिव, दीपक भट्ट को सांस्कृतिक एवं खेलकूद सचिव, वीना विष्ट को उप सांस्कृतिक एवं खेलकूद सचिव, राजेंद्र सिंह बिष्ट के वित्त सचिव, दिलीप सिंह पंवार को लेखा परीक्षक, विश्वनाथ भट्ट को प्रेस सचिव, उमेश वशिष्ठ को माल सचिव, रौशनी राणा, महावीर विष्ट, उदय सिंह पंवार, विक्रम सिंह, उमेद सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, रमेश राणा एवं गिरीश सेमवाल को संगठन सचिव चुना गया।
महासचिव डॉ. हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस अवसर पर गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान विक्रम विष्ट, अखिल भारतीय उत्तराखंड चंडीगढ़ प्रकोष्ठ के प्रधान जगदीश असवाल सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए।