रन क्लब की फाउंडर पवीला बाली ने कहा कि महिलाएं सीमाएं नहीं बल्कि बेड़ियां तोड़ने में विश्वास रखती हैं। साथ ही कुछ भ्रम जो लोगों की सोच पर भारी होते हैं उनको अपने काम से हर दिन खत्म करने की ओर अग्रसर भी रहती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चंडीगढ़ रन क्लब की ओर से ‘द साड़ी रन 2023’ का आयोजन करवाया गया। लाल साड़ी में पहुंची महिलाओं को एक निश्चित समय में अपनी दौड़ को पूरा करना था। दौड़ में 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। रन क्लब की फाउंडर पवीला बाली ने कहा कि महिलाएं सीमाएं नहीं बल्कि बेड़ियां तोड़ने में विश्वास रखती हैं। साथ ही कुछ भ्रम जो लोगों की सोच पर भारी होते हैं उनको अपने काम से हर दिन खत्म करने की ओर अग्रसर भी रहती हैं। जब साड़ी पहने हुए महिला की तस्वीर जहन में उतरती है तो बड़ी ही शालीन छवि बनती है। कार्यक्रम सेक्टर- 1 चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुआ।