फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हिंदू नेता का हत्यारा गैंगस्टर सारज मिंटू गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या के आरोपी व पांच लाख के इनामी गैंगस्टर सारज सिंह मिंटू को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है। माना जा रहा है कि शनिवार को डीजीपी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। उधर, अमृतसर सेंट्रल जेल से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी पूछताछ के लिए पुलिस लेकर आई है। उससे हुई पूछताछ के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने शाम को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुला ली जो कि काफी देर तक चली। गौरतलब है कि मिंटू सिराज गैंगस्टर भगवानपुरिया के गैंग का है। 
विज्ञापन


कौन है सारज मिंटू
सारज मिंटू अमृतसर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा का खासमखास है। सारज पर पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बैंक डकैती, मारपीट, असलाह एक्ट के डेढ़ दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

हाल ही में सामने आया था गैंगस्टर के जन्मदिन का वीडियो
कुछ दिन पहले अमृतसर जेल में गैंगस्टरों का एक वीडियो सामने आया था। इसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के जन्मदिन का जश्न जेल में मनाया जा रहा है। वीडियो में कैदियों के हाथों में मंहगे स्मार्टफोन भी देखे गए। माना जा रहा है कि जग्गू जेल से ही सारा गैंग ऑपरेट कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें