फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की बहन ने कोर्ट में किया एक करोड़ की मानहानि का केस

Fri, 13 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पाक की जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने जालंधर की एक अदालत में अपने पति और भाजपा नेता समेत दस लोगों पर एक करोड़ के मानहानि का केस दर्ज किया है। दलबीर कौर ने अपने वकील के माध्यम से सिविल जज जूनियर डिवीजन बलकार सिंह की अदालत में केस दायर किया है।
विज्ञापन


इसमें गोराया से भाजपा नेता एमपी सिंह गोराया, पति बलदेव सिंह, सरबजीत कौर की बहन होने का दावा करने वाली बलजिंदर कौर, बिक्रमजीत सिंह, सरबजीत रिंकू, सविंदर कौर, कुलबीर सिंह, परगट सिंह, नरिंदर सिंह और हरभजन सिंह को पार्टी बनाया गया है और नोटिस भेजा गया है। दलबीर कौर का आरोप है कि बार-बार प्रेसवार्ता कर एमपी सिंह गोराया व अन्य लोग उसकी छवि खराब कर रहे हैं।

दलबीर कौर ने कहा कि उन्होंने अपने भाई सरबजीत सिंह को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और इसी सिलसिले में वह कई बार पाकिस्तान भी गई थीं। उसकी मेहनत रंग भी लाई, लेकिन रिहाई से पहले ही जेल में सरबजीत मृत पाए गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि इस बीच लुधियाना की बलजिंदर कौर ने भी दावा किया था कि दलबीर कौर नहीं, बल्कि वह सरबजीत की असली बहन हैं। बलजिंदर ने दलबीर कौर के पति बलदेव सिंह और गोराया के एक भाजपा नेता एमपी सिंह से मिलकर कई बार प्रेस कांफ्रेंस कर दलबीर कौर पर नकली बहन होने के आरोप लगाकर उसको कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें